The extracted news from the Dainik Jagran of the 28th April 2008 as under speaks of the people demand for the construction of Vishnu Dham (Temple of the Lord Vishnu) at Village Nabinagar Kakrar situated at 3.5 Kilometers from Sheikhpura. The idol of Lord Vishnu of 5ft. height was excavated from the land while digging the ground. People made hue and cry for getting funds from the Government to construct a temple on the pattern of Vishnu Dham at village Samas of the district. In the mean time the devotees have stanted constructing small temple and worsip
ng at the temple .
ककड़ार में विष्णु धाम बनाने की मांगApr 26, 10:14 pm
अरियरी (शेखपुरा) पिछले दो वर्ष पूर्व जिले के अरियरी प्रखंड अंतर्गत नवीनगर ककड़ार गांव के एक तालाब में मिट्टी खोदने के क्रम में मिली विष्णु भगवान के प्रतिमा को भी आकर्षक व धाम बनाने की मांग ग्रामीणों ने की है। एक ओर धार्मिक न्यास बोर्ड के साथ जिला प्रशासन ने सामस में मिले भगवान विष्णु की प्रतिमा को स्थापित होने के उपरांत उस जगह को पर्यटक स्थल बनाने के साथ-साथ उसे सौंदर्यीकरण भी करने की भी कवायद तेज कर दी है वहीं दूसरी ओर नवीनगर ककड़ार गांव में मिले हजारों वर्ष पुरानी भगवान विष्णु की प्रतिमा आज सरकारी उपेक्षा की शिकार है। हालांकि ग्रामीणों के सहयोग से उन प्रतिमा का अनावरण कर एक छोटे से मंदिर बनाने के लिए कार्य प्रारंभ किया जा चुका है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी स्त
र पर भी इस प्रतिमा के रख-रखाव एवं पूजा-अर्चना करने का कार्य तैयार कर एक पर्यटक स्थल बनाया जाये। विदित हो कि लगभग दो वर्ष पूर्व गांव के ही तालाब में मिट्टी निकालने के समय लगभग 4 फीट के काले रंग पत्थर का प्रतिमा निकला था। ग्रामीणों ने बताया कि पुरातत्व विभाग इन प्रतिमा की गहन छानबीन तथा इसे अष्ट धातु की प्रतिमा बताया था। लोगों ने इसे विष्णु भगवान का प्रतिमा मानकर पूजा-अर्चना कर प्रारंभ कर दिया था। गौरतलब हो कि उस समय इन प्रतिमा को देखने दूरदराज के लोगों ने आकर दर्शन कर पूजा अर्चना किया था।
Shiva Nandan Prasad (Email: shiva_nandan@yahoo.com & prasad.shivanandan@gmail.com)
Popularity: 4% [?]











0 responses so far ↓
There are no comments yet...Kick things off by filling out the form below.
Leave a Comment